आ गई टॉक्सिक, हफ्ते के बीच में क्यों मेकर्स ने की रिलीज? पीछे छिपा है यश का बड़ा मास्टरप्लान – Aaj Tak News

Feedback
कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. साल 2022 में केजीएफ चैप्टर 2 के बाद, उनकी फिल्म टॉक्सिक थिएटर में रिलीज हो गई है. ये यश का एक और धांसू प्रोजेक्ट है, जिसे उन्होंने खुद लिखा और प्रोड्यूस किया है. फिल्म में पैन इंडिया की हर एक्ट्रेस शामिल है, जिसे नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने बनाया है. 
हफ्ते के बीच में क्यों आ रही टॉक्सिक?
टॉक्सिक की रिलीज पिछले एक साल से चर्चा में है. ये फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी, मगर आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज के चक्कर में यश को अपनी फिल्म आगे शिफ्ट करनी पड़ी. फिर 4 जून को टॉक्सिक आनी थी, लेकिन यश के ग्लोबल एम्बिशन के कारण फिल्म दोबारा से टाली गई. अब आखिरकार 26 अगस्त के दिन ये आ चुकी है. हालांकि ये रिलीज डेट भी अटपटी सी है. 
आमतौर पर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होती हैं ताकि शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा मिल सके. मगर यश की टॉक्सिक हफ्ते के बीचोंबीच बुधवार को रिलीज हुई. इसका सबसे बड़ा कारण ईद-ए-मिलाद और ओणम की छुट्टी है. कई स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद रहेंगे, इसलिए ज्यादा लोग छुट्टी के दिन फिल्म देखने थिएटर पहुंच सकते हैं. लेकिन अगला दिन को गुरुवार है, जो फिर से वर्किंग डे रहने वाला है. यानी फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले भारी गिरावट देखने मिल सकती है. फिर यश ने ऐसा रिस्क क्यों लिया? 
यश उठाएंगे लॉन्ग वीकेंड का फायदा
दरअसल टॉक्सिक बुधवार के दिन रिलीज इसलिए की जा रही है, ताकि यश को लंबे वीकेंड का फायदा मिल सके. अगर पहले ही दिन फिल्म को अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिला, तो अगले दिन भले ही कमाई में थोड़ा उछाल आए. लेकिन शुक्रवार को उससे भी बड़ा जंप मिल सकता है.
पूरे देश में शुक्रवार 28 अगस्त का दिन रक्षाबंधन के त्योहार के रूप में मनाया जाएगा. ऐसे में लोगों के पास यश की फिल्म देखने का मौका बन सकता है. 3 दिन के लंबे वीकेंड के साथ, फिल्म की कमाई में जबरदस्त जंप आने की उम्मीद है. इस तरह मेकर्स को लगभग 5 दिनों का लंबा ओपनिंग वीकेंड पीरियड मिल सकता है. 
टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो ओपनिंग डे पर फिल्म वर्ल्डवाइड 100-120 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है. एडवांस बुकिंग में यश की फिल्म दहाड़ रही है. अपने रीजन में उन्होंने बंपर कमाई कर डाली है. अब देखना है कि फाइनल फिगर क्या रहने वाले हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News