आ गया ओपन-ईयर डिजाइन वाला ईयरबड्स, 100 भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन करेगा, 28 घंटे बैटरी लाइफ – Hindustan

Soundcore C50i open-ear earbuds launched: दमदार साउंड और यूनिक डिजाइन वाले ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो एंकर के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए है। एंकर अपने नए ईयरबड्स के साथ अपनी ओपन-ईयर ऑडियो लाइनअप को फिर से रिफ्रेश कर दिया है। कंपनी ने साउंडकोर C50i ईयरबड्स को लॉन्च किया है। यह यूनिक ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं। कंपनी नेन फिलहाल इसे अमेरिका में लॉन्च किया है। दावा है कि फुल चार्ज में यह पूरे 28 घंटे तक गाने सुना सकता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 100 भाषाओं तक का लाइव ट्रांसलेशन सपोर्ट मिलता है। चलिए डिटेल में जानते हैं नए ईयरबड्स के बारे में सबकुछ…
C50i में भी वही ओपन-ईयर, क्लिप-ऑन डिजाइन है जो धावकों, यात्रियों और उन सभी लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है जो फुल आईसोलेशन के बजाय आसपास के माहौल से जागरूक रहना पसंद करते हैं। इस बार, साउंडकोर एक फ्लेक्सिबल ओपन-रिंग डिजाइन पेश कर रहा है, जो स्पीकर मॉड्यूल, एक छोटी बैटरी और मेमोरी टाइटेनियम के साथ एक सी-आकार का फ्रेम बनाता है जो कान को ज्यादा मजबूती से पकड़ता है। हर ईयरबड का वजन 5.5 ग्राम है, जो इसे पिछले मॉडल यानी C40i की तुलना में थोड़ा हल्का (और संभवतः ज्यादा आरामदायक) बनाता है।
यह ओपन-ईयर ईयरफोन गहरे बेस के लिए ट्यून किए गए 12 एमएम ड्राइवर्स का इस्तेमाल करता है और अब LDAC को सपोर्ट करता है, जिससे कम्पैटिबल डिवाइस के साथ पेयर करने पर ब्लूटूथ पर हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो मिलता है। ये ईयरफोन AI-एन्हांस्ड वॉयस कॉल, ब्लूटूथ 6.0 मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी, और एक धांसू 100 भाषाओं तक का लाइव ट्रांसलेशन फीचर लेकर आता है, जो बजट ईयरबड्स में ही कम ही देखने को मिलता है।
कंपनी ने इसे मजबूती के मामले में भी बेहतर बना दिया है। C50i IP55 रेटिंग के साथ आता है, जो C40i के IPX4 से बेहतर है, और धूल और पानी के छींटों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। ईयरबड्स प्लेबैक और कॉल कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन के साथ आते हैं और USB-C पोर्ट के जरिए चार्ज होते हैं।
कंपनी ने बैटरी लाइफ में भी सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि यूजर एक बार चार्ज करने पर 7 घंटे तक प्लेबैक की उम्मीद कर सकते हैं, और चार्जिंग केस के साथ इसमें कुल 28 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।
अमेरिका में साउंडकोर C50i ईयरबड्स की कीमत $69.99 (करीब 6,200 रुपये) है, लेकिन अमेज़न प्राइम मेंबर्स इसे लॉन्च के समय $55.99 (करीब 5,000 रुपये) में खरीद सकते हैं। यह C40i की मूल $119.99 (करीब 10,600 रुपये) कीमत से काफ़ी सस्ता है, वो भी बेहतर फीचर्स के बावजूद। C50i अब अमेज़न और साउंडकोर स्टोर पर उपलब्ध है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News