इंटरकॉलेज हिंदी वाद- विवाद प्रतियोगिता में वैशाली को पुरस्कार मिला – Dainik Bhaskar

लाडनूं | डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन की ओर से आज की पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए नई शिक्षा नीति कारगर है विषय पर अखिल नागौर स्तरीय अंतर कॉलेज हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सरकारी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कॉलेज की छात्रा वैशाली पुत्री श्रवणराम ठोलिया भरनावा ने विषय के पक्ष में सशक्त तर्क प्रस्तुत करते हुए तृतीय व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किया। वैशाली को 11000 हजार रुपए व ट्रॉफी दी गई। वहीं विषय के विपक्ष में छात्रा शबनम बानो पुत्री शरीफ खान को तीन हजार रुपए प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया। कॉलेज पहुंचने पर दोनों छात्राओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. गजादान चारण, गतिविधि संयोजक सुरेन्द्र कागट, तिलोकराम ठोलिया, अफसाना बानो आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News