कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो सितंबर को इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-15 का आयोजन होने जा रहा है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में होने वाली इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों और प्रमुख संस्थानों से बड़ी संख्या में एथलीट हिस्सा लेने पहुंचेंगे। प्रतियोगिता में सेना, एयरफोर्स, पुलिस, बीएसएफ, सीआईएसएफ, नेवी, रेलवे स्पोर्ट्स समेत विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता से मेरठ को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनने का मौका मिलेगा। क्रांतिधरा के नए सिंथेटिक ट्रैक पर देशभर के खिलाड़ियों की मौजूदगी में मुकाबले रोमांचक रहने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 88 एथलीट शामिल हैं, जो मेजबान राज्य की ओर से चुनौती पेश करेंगे। मेरठ के एथलीट की बात करें तो इनमें अर्नव त्यागी, प्रियांशु, ऋतिक बालियान, वैभव भारद्वाज, मयंक चिकारा, अंकित सैनी मुख्य रूप से भागीदारी करेंगे। महिला एथलीट में डोली, विशाखा, रूपा, तन्वी मलिक दमखम दिखांएगी। प्रतियोगिता में हरियाणा के 70, आर्मी के 53, दिल्ली के 53, राजस्थान के 41 और महाराष्ट्र के 32 एथलीट भी सूचीबद्ध हैं। इसके अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे。
मेजबान उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इनमें पुरुष 100 मीटर में सौरभ चहर, दीपक चौधरी, आदित्य कुमार, अनिकेत कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार, संजय शर्मा, अनुपम सिंह, आयुष सिंह और शिवम सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष जेवलिन थ्रो में लवित कुमार, जयंत सिरोही, अभिषेक सिंह, हर्षवर्धन तोमर, प्रवेश कुमार, शुभम यादव, आकाश भाटी, विवेक कुमार, आदित्य सिंह, नितिश यादव प्रमुख हैं। महिला वर्ग में 400 मीटर में रूपा, 800 मीटर में तन्वी मलिक, 1500 मीटर में अंजली, शैली धामा, सपना श्रीवास्तव एवं 100 मीटर हर्डल्स में रित्विका सिंह चुनौती पेश करेंगी।
पुरुष वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के साथ 110 मीटर हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो शामिल हैं। महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर, 100 मीटर हर्डल्स, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो के मुकाबले होंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play