इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ग्राहकों को त्वरित गैस डिलीवरी की सुविधा देने के लिए एक्स्ट्रा लाइट नाउ सेवा शुरू की है। इसके तहत 10 किलो के कंपोजिट गैस सिलेंडर की बुकिंग करानेवाले उपभोक्ताओं को महज तीन-चार घंटे के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। देश के कई बड़े शहरों में शुरू की गई यह सेवा अब धनबाद में भी शुरू हो गई है। इसकी जानकारी रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर सुबल साई ने दी। इस दौरान कंपोजिट गैस सिलेंडर को लांच भी किया गया। मौके पर कंपनी के सेल्स ऑफिसर भूपेंद्र सिंह, मंसूर अख्तर, एजेंसी संचालक सांतनू चंद्रा, देवनारायण महतो समेत कई लोग मौजूद थे。
अधिकारियों ने बताया कि कंपोजिट गैस सिलेंडर सामान्य सिलेंडर की तुलना में करीब 50 प्रतिशत तक हल्का है। यह अधिक सुविधाजनक होने के साथ उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। सिलेंडर में पारदर्शी पैनल दिया गया है, जिससे उपभोक्ता गैस की मात्रा को आसानी से देख सकेंगे।
एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा से बुकिंग के बाद ग्राहकों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एजेंसी स्तर पर डिलीवरी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। अधिकारियों के अनुसार सेवा का उद्देश्य उपभोक्ताओं को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस डिलीवरी उपलब्ध कराना है।
शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।
करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।
विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।
विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play