जसवंतनगर, संवाददाता । थाना क्षेत्र के नगला पसी के मौजा आलई के एक युवक के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) खाते से साइबर ठगों ने दो दिनों में 68 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का संदेश मिलने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। गांव निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की इटावा स्थित कुरसैना शाखा में खाता संचालित है। जुलाई 2026 को उसके खाते से 28 हजार रुपये तथा 5 जुलाई 2026 को 40 हजार रुपये निकाल लिए गए।
इस तरह दो दिनों में कुल 68 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित का कहना है कि उसने इन दोनों दिनों में कोई ऑनलाइन लेनदेन नहीं किया और न ही किसी को अपने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा की। मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का संदेश मिलने के बाद वह तत्काल बैंक पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने खाते का स्टेटमेंट उपलब्ध कराया, लेकिन धनराशि निकासी के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। प्रार्थना पत्र के अनुसार बैंक स्टेटमेंट में उक्त रकम दो अलग-अलग यूपीआई आईडी के माध्यम से ट्रांसफर होना दर्शाया गया है। इससे पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसके खाते से साइबर ठगी के जरिए रकम निकाली गई है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play