—विज्ञापन—
Possible BCCI List of Players: T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर रहने वाली है. भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शेड्यूल की शुरुआत दो-ढाई महीने बाद होगी. अभी खिलाड़ियों का IPL पर फोकस रहेगा. इसके बाद भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयारियां शुरू होंगी. हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि BCCI ने 20 खिलाड़ियों के नाम चुने हैं, जिन पर वनडे वर्ल्ड कप को लेकर फोकस किया जाएगा और उनके प्रदर्शन पर सिलेक्टर्स की नजर होगी. सभी के मन में सवाल है कि ये 20 खिलाड़ी कौन हो सकते हैं. आइए उन 20 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर का नाम लिस्ट में जरूर होगा. इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर भी BCCI नजर रखेगी, क्योंकि दोनों ने ही अगले वनडे वर्ल्ड कप को अपना लक्ष्य बनाया हुआ है. तीसरे ओपनर के लिए यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ पर फोकस होगा. गायकवाड़ मिडल ऑर्डर में भी खेल सकते हैं.
BCCI की लिस्ट में 2-3 विकेटकीपर जरूर शामिल होंगे. ऋषभ पंत और केएल राहुल लंबे समय से वनडे स्क्वाड के इर्दगिर्द हैं. इसके अलावा ईशान किशन और संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है. इन दोनों के नाम भी BCCI की संभावित लिस्ट में होंगे.
हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा लगातार वनडे स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. BCCI की उनके प्रदर्शन पर जरूर नजर होगी. सिलेक्टर्स ने नीतीश कुमार रेड्डी को मौके दिए, लेकिन वो असफल रहे. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो शिवम दुबे को वनडे में भी चांस दिया जा सकता है. उन पर BCCI की जरूर नजर होगी.
साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होगा. ऐसे में सिलेक्टर्स की नजर तेज गेंदबाजों पर होगी. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा जरूर BCCI की लिस्ट में होंगे. इसके अलावा कुलदीप यादव एक स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में नजर में रहेंगे.
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, केएल राहुल, ईशान किशन, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in