इंडिया में लॉन्च हो रहा है Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन, यहां देखें Razr Fold प्राइस अनाउंसमेंट – 91mobiles.com

मोटोरोला रेज़र फोन अपनी स्टाइलिश लुक और फोल्ड डिजाइन के चलते काफी पसंद किए जाते हैं। मुड़ने वाले फोन डिजाइन को एक स्टेप और आगे ले जाते हुए मोटोरोला कंपनी इंडिया में अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च करने जा रही है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह मोबाइल किसी डायरी या किताब की तरह फोल्ड-अनफोल्ड होगा जो इसे अभी तक लॉन्च हुए Moto Razr स्मार्टफोंस से अलग बनाएगा।
Motorola Razr Fold इंडिया लॉन्च डेट 13 मई है। 13 मई की दोपहर 12 बजे इस फोन की कीमत और सेल ​डिटेल्स अनाउंस की जाएगी। यह अनाउंसमेंट कंपनी वेबसाइट और शॉपिग साइट फ्लिपकार्ट सहित मोटोरोला के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम की जा सकेगी। मोटोरोला ने रेज़र फोल्ड फोन पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स की जानकारी पहले ही दे दी है। ICICI और SBI Credit card से पेमेंट करने पर मोटो रेज़र फोल्ड फोन 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त होगा। वहीं Mobikwik UPI पेमेंट करने पर कंपनी 1500 रुपये का कैशबैक प्रदान करेगी।

मोटोरोला रेज़र फोल्ड फोन में दो डिस्प्ले दी गई है। एक स्क्रीन फोन में सामने की ओर ही दिखेगी जो इसकी कवर डिस्प्ले होगी। वहीं दूसरी डिस्प्ले इस स्मार्टफोन को किसी किताब की तरह खोलने के बाद सामने आएगी जिसे मेन स्क्रीन कहा जा सकता है। यह मेन डिस्प्ले 8.1-इंच की है जिसपर 2484 × 2232 पिक्सल रेजोल्यूशन प्राप्त होंगे। वहीं Moto Razr Fold में 2520 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की कवर स्क्रीन दी गई है।
Motorola Razr Fold की मेन स्क्रीन LTPO पैनल पर बनाई गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसे UTG ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं कवर स्क्रीन को pOLED पैनल पर बनाया गया है जिसपर ग्राहकों को 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी। रेज़र फोल्ड की आउटर डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Ceramic 3 की प्रोटेक्शन लेयर चढ़ाई गई है।

इंडिया में मोटोरोला रेज़र फोल्ड स्मार्टफोन को क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूजर्स को इसमें LPDDR5X RAM तकनीक मिलेगी। बताते चलें कि यह मोटोरोला स्मार्टफोन 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ आएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें कुल 5 कैमरा सेंसर लगे हैं। बैक पैनल पर 50MP Sony LYT-828 मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फोन को अनफोल्ड करने पर जो स्क्रीन सामने आएगी उसपर कंपनी ने 20 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया है। वहीं फोन को बंद यानी अनफोल्ड करने पर मिलने वाली कवर स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए Moto Razr Fold स्मार्टफोन में तगड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इस मोटोरोला के मुड़ने वाले स्मार्टफोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। बताते चलें कि कंपनी इसे फोन के साथ Motorola Pen Ultra भी लेकर आएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News