बिलासपुर| वॉइस इंडस्ट्री के कॉन्फ्रेंस और अवॉर्ड प्लेटफॉर्म इंडिया वॉइस फेस्ट अपने आठवें संस्करण के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में देशभर से आए हजारों डेलीगेट्स, इंडस्ट्री लीडर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स की मौजूदगी में टीवी व डिजिटल विज्ञापन, कॉर्पोरेट फ
इस राष्ट्रीय स्तर के मंच पर बिलासपुर निवासी और पूर्व रेडियो जॉकी दिशा सोलंकी ने इंडिया वॉइस फेस्ट अवॉर्ड्स 2025 में ‘वॉइस ऑफ द ईयर– हिंदी टीवी/डिजिटल एड’ कैटेगरी में टॉप-5 नॉमिनेशंस में अपनी जगह बनाई। इस श्रेणी में विजेता रहीं स्मिता मल्होत्रा, जो बाहुबली फ़िल्म में देवसेना जैसे आइकॉनिक किरदार को हिंदी में आवाज़ देने वाली प्रसिद्ध एक्टर, सिंगर और डबिंग आर्टिस्ट हैं। वहीं टॉप-5 नॉमिनेशंस में निमिषा सिरोही और स्मिता मल्होत्रा जैसे दिग्गज नाम शामिल रहे, जिन्हें वॉइस इंडस्ट्री में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ऐसे अनुभवी और प्रतिष्ठित कलाकारों के बीच दिशा सोलंकी का चयन हुआ। इंडिया वॉइस फेस्ट के फाउंडर और क्यूरेटर दर्पण मेहता ने कहा कि एआई के बढ़ते दौर में भी मानवीय आवाज की अहमियत कभी कम नहीं होगी। इस अवसर पर दर्पण मेहता ने दिशा को ‘गुजराती टीवी/डिजिटल एड’ कैटेगरी में पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.