इंडोनेशिया के जावा सागर में पलटे जहाज का सामने आया भयावह VIDEO, 6 लोगों की मौत, 129 अभी-भी लापता – AajTak

Feedback
इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार को खराब मौसम के चलते 243 लोगों से भरा यात्री जहाज ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ अनियंत्रित होकर समुद्र में पलट गया. इस दर्दनाक समुद्री हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 129 यात्री अब भी लापता हैं.

इसी  बीच हादसा का एक भायवह वीडियो सामने आया है, जिसमें विशाल जहाज गहरे समुद्र की तेज लहरों के बीच पूरी तरह उल्टा पलटा हुआ दिखाई दे रहा है. जहाज का निचला लाल और सफेद हिस्सा पानी के ऊपर नजर आ रहा है, जिसके पास रेस्क्यू बोट्स में सवार बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. वीडियो देखकर मालूम होता है कि हादसे का ये वीडियो हेलीकॉप्टर द्वारा कैद किया गया है.

रेस्क्यू टीम की मानें तो लापता हुए जहाज का नाम ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ है जो शनिवार को पूर्वी जावा के सुरुबाया शहर से रवाना हुआ था. ये जहाज बंजारमजिन जा रहा था. हालांकि, जावा सागर के ऊपर से गुजरते वक्त खराब मौसम के चलते जहाज का संपर्क टूट गया. इसके बाद जहाज के डूबने और पलटने की पुष्टि होने के तुरंत बचाव दल को जहाज की आखिरी लोकेशन की ओर रवाना किया गया.

खोज और बचाव एजेंसी के अनुसार, जहाज पर 30 क्रू मेंबर्स समेत कुल 243 लोग सवार थे. जिनमें से बचाव एजेंसी ने तुरंत अभियान चलाकर अब तक 108 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है. बचाव टीमें आखिरी लोकेशन के आधार पर लापता 129 यात्रियों की तलाश के लिए समुद्र में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News