Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। अनुमंडल मुख्यालय स्थित अधिवक्ता संघ के पूर्व परिसर में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अधिवक्ताओं की झोपड़ीनुमा कचहरी को अपनी चपेट में ले लिया।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिरौल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चेलाल झा ने बताया कि रात में असामाजिक तत्वों ने अधिवक्ताओं की झोपड़ी में आग लगा दी। गनीमत रही कि चार दिन पूर्व ही सभी अधिवक्ता व दुकानदार अपना सामान लेकर नवनिर्मित वकालतखाना में शिफ्ट हो गए थे, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्व आए दिन इस तरह की हरकत करते रहते हैं। प्रशासन से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play