इंदौर में प्रभात फेरी में 5लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे: बाबा रणजीत हनुमान का 200 मंचों पर हुआ स्वागत; 1 … – Dainik Bhaskar

इंदौर में बाबा रणजीत हनुमान का स्वर्ण रथ सुबह करीब 11.15 बजे मंदिर परिसर पहुंचा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास​ का दावा है कि​​​​​​ सोमवार सुबह 5 बजे निकली बाबा रणजीत की 139वीं प्रभात फेरी में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। सुरक्षा के
बाबा का शहर भर में 200 से ज्यादा मंचों पर स्वागत हुआ। भक्त नाचते-गाते जय रणजीत के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। प्रभात फेरी में ​​​​​​बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। पांच विशिष्ट हनुमान की वेशभूषा में आए कलाकार ने सभी का ध्यान खींचा। भगवान राम और हनुमान जी की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
सेवादारों ने संभाला सुरक्षा का जिम्मा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेवादार रस्सी का घेरा बनाकर आगे बढ़े। फेरी के दौरान रास्ते में बीच में किसी को नहीं आने दिया गया। सादी वर्दी में भी कई महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं। रास्ते में जगह-जगह चाय-पोहे और नाश्ते के स्टॉल लगाए गए। प्रभात फेरी में मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर-3 के विधायक गोलू शुक्ला, इंदौर-4 से विधायक मालिनी गौड़ समेत कई साधु-संत यात्रा में शामिल हुए।
138 साल पुराना है मंदिर का इतिहास मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास के मुताबिक रणजीत हनुमान मंदिर 138 साल पुराना है। शुरू से ही प्रभात फेरी निकाली जा रही है ओर ये परंपरा आज भी कायम है। शुरुआत की बात करें तो रणजीत हनुमान मंदिर के संस्थापक पुजारी भोलाराम व्यास थे। 1950 तक इनका कार्यकाल रहा। फिर उनके बेटे पं. गोपीकिशन व्यास ने ये जिम्मेदारी संभाली। 1970 तक मंदिर में उन्होंने भगवान की सेवा की। इसके बाद उनके बेटे पं. त्रिलोकीनाथ व्यास को ये जिम्मेदारी मिली और 2008 तक उन्होंने भगवान की सेवा की।
तस्वीरों में देखिए बाबा रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी
बाबा रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी के मिनट टू मिनट अपडेट के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग से गुजर जाइए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News