Feedback
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर कथित ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीएससी की छात्रा को इंस्टाग्राम के जरिए एक युवक ने पहले दोस्ती के जाल में फंसाया, खुद को अलग पहचान बताकर भरोसा जीता और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया.’
भोपाल से ग्वालियर बुलाकर 7 दिन रखा होटल में
आरोप है कि युवक ने छात्रा को भोपाल से ग्वालियर बुलाकर होटल में कई दिनों तक दुष्कर्म किया. इसके बाद भोपाल में लिव-इन रिलेशनशिप में रखकर लगातार शोषण करता रहा. जब छात्रा गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया, गर्भपात का दबाव बनाया और मारपीट कर फरार हो गया.
पीड़िता की शिकायत पर भोपाल के अशोका गार्डन थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसे बाद में ग्वालियर के गिरवाई थाने ट्रांसफर कर दिया गया है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
सदेव शूटर के नाम से इंस्टा आईडी
दरअसल, मध्यप्रदेश के जिला पांढुर्ना की रहने वाली 21 साल की छात्रा भोपाल में किराए का कमरा लेकर एक निजी यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है. छात्रा की लगभग एक साल पहले फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के मध्यम से शादाब अली नाम के युवक से पहचान हुई थी. उसने सदेव शूटर के नाम से आईडी बनाई हुई थी. दोनों की बात होने लगी, उसे लगा की युवक हिन्दू है तो उसने उससे दोस्ती कर ली फिर इंस्टाग्राम और फोन के माध्यम से चैट और बात होने लगी.
शादी के नाम पर करता रहा रेप
छात्रा को बाद में शादाब ने बताया की वह मुस्लिम है.फिर भी दोनों की फोन पर बात होती रही. बातचीत के दौरान शादाब ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है और मिलने के लिए उसे भोपाल से ग्वालियर बुलाया लड़की 04 मार्च 2025 को वह उससे मिलने ग्वालियर पहुंची. जंहा शादाब उसे गिरवाई थाना क्षेत्र के मगल नाम के होटल में ले गया.
इयररिंग बेच शादाब को दिए पैसे
फिर होटल में ले जाकर उसने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और उसी होटल में लगभग 1 हफ्ते रोककर शारीरिक संबंध बनाता रहा. इसके बाद वह भोपाल आ गई .फिर 4-5 दिन बाद शादाब ने उसे फोन कर कहा की उसे पैसे की जरूरत है तो उसने अपने गोल्ड के इयररिंग बेच दिये और उसे पैसे दे दिए.आरोपी शादाब भोपाल पहुंच गया और भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में लगभग 03 माह तक लिव इन में रहकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाए.
गर्भपात कराने का दबाव
इस दौरान छात्रा तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई. उसने उसे इस बात के बारे में बताया तो आरोपी शादाब ने उसे गर्भपात करने के लिए कहा और कहा कि वह उससे शादी करेगा तो उसे शादी के बाद उसका धर्म अपनाना होगा. फिर वह उसकी छोटी छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट करने लगा और शादी करने से इनकार कर दिया. शादाब उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया.
इसकी शिकायत पीड़ित छात्रा ने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर की. अशोक गार्डन थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर घटनाक्रम ग्वालियर थाना क्षेत्र का होने पर केस डायरी को ग्वालियर भेजा है .इसके बाद केस डायरी के आधार पर गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू