Mandi Fire News: सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भवन तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था. दमकल कर्मियों ने पास के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
Trending Photos
Mandi Fire News(नितेश सैनी): मंडी शहर के जेल रोड स्थित एक तीन मंजिला भवन में देर रात करीब 1 बजे भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरे भवन में धुआं भर गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जानकारी के अनुसार देवा बंधु के इस भवन में अचानक आग भड़क उठी, जिससे दूसरी मंजिल तक घना धुआं फैल गया. इसी मंजिल पर किराये के कमरे में रह रहे पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची आग और धुएं के बीच फंस गए। बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका था, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भवन तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण था. दमकल कर्मियों ने पास के शटर का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
टीम ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की तोड़कर फंसे हुए तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान नीचे रखे रसोई गैस सिलेंडर को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे संभावित बड़ा विस्फोट टल गया.
इस राहत एवं बचाव कार्य में लीडिंग फायरमैन लेख राम, चालक संजय चौहान, प्रशामक महेंद्र सिंह और राकेश कुमार की अहम भूमिका रही.
फायर स्टेशन अधिकारी कर्म चंद कश्यप के अनुसार इस घटना में लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि दमकल विभाग की तत्परता से करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया.
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.