इतना नुकसान कि दो महीने में भी चालू नहीं हुआ एयरबेस, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में बनया था निशाना – Zee News

Opration Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई मिलिट्री एयबेस को निसाना बनाया था. इनमें एक रहीम यार खान एयरबेस भी था, जो अभी तक ऑपरेशनल नहीं हो पाया है. इस एयरबेस को अभीतक मरम्मत किया जा रहा है. 
 
Trending Photos
Opration Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के अंदर कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था. इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भारत के मिल्ट्री ठिकाने को नुकसान पहुचाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना और रक्षा प्रणाली ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया था. इसके साथ ही भारत ने भी पाकिस्तान के कई मिल्ट्री ठिकानों पर हमले किए. जैसे, रफीक एयरबेस, मुरीद एयरबेस, नूर खान एयरबेस अन्य कई ठिकानों पर हमले किए गए थे.
 इसके साथ ही पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस पर भी भारतीय सेना ने मिसाइलों से टार्गेटेड हमला किया था. सबसे ज्यादा नुकसान इसी एयरबेस को हुआ है. नुकसान का अंदाजा इस बात से आप लगा सकते हैं कि रहीम यार खान एयरबेस अभी-तक ऑपरेशनल नहीं हो पाया है, यानी यह एयरबेस फिलहाल काम करने लायक नहीं है. हमले से तबाह हुए रहीम यार खान एयरबेस की अभी मरम्मत चल रहा है. 

बता दें कि पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस राजस्थान राज्य से सटे सीमा के नजदीक है. रहीम खान एरबेस के तरफ से बार-बार ‘नोटम’ जारी की जा रही है. सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई से आगामी 18 मई तक के लिए एक ‘नोटम’ जारी की थी और बताया था कि अगले 18 मई तक यह एयरबेस ऑपरेशनल नहीं रहेगा. इसके बाद जून के महीने में नोटम की समय सीमा को बढ़ाई गई. रहीम यार खान एयरबेस से ताजा ‘नोटम’ पिछले 4 जुलाई को जारी की गई है और बताया गया है कि फिलहाल यह एयरबेस ऑपरेशनल नहीं है, क्योंकि इस एयरबेस पर अभी काम चल रहा है. 

इससे पहले मई के महीने में प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बिकानेर में एक रैली के दौरान रहीम खान एयरबेस को लेकर कटाक्ष किया था. उन्होंने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि ‘रहीम यार खान एयरबेस ICU में चला गया है.’  
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News