इतिहास बदलने की तैयारी… वैभव सूर्यवंशी की जद में दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! – Aaj Tak News

Feedback
वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही बता दिया कि वह सिर्फ रिकॉर्ड बनाने नहीं, उन्हें बदलने आए हैं. अब एशियन गेम्स 2026 में उनके पास ऐसा कारनामा करने का मौका है, जो क्रिकेट इतिहास की रिकॉर्ड बुक को नया रूप दे सकता है. सिर्फ एक शतक और वैभव दुनिया के सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय शतकवीर बन सकते हैं.
वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके कुछ ही दिनों बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर 15 साल 118 दिन की उम्र में पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे युवा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में असाधारण था, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती.
अब अगला पड़ाव एशियन गेम्स 2026 है. जापान के आइची प्रांत में 24 सितंबर से शुरू होने वाले टी20 क्रिकेट मुकाबलों के लिए भारतीय स्क्वॉड में वैभव का चयन हो चुका है. आज यानी 5 अगस्त 2026 को वैभव सूर्यवंशी 15 वर्ष 131 दिन के हैं. एशियन गेम्स टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत तक, यानी 24 सितंबर 2026 को उनकी उम्र 15 वर्ष 181 दिन होगी. उनके सामने इतिहास रचने की खिड़की पूरी तरह खुली हुई है.
अगर एशियन गेम्स में वैभव के बल्ले से शतक निकलता है तो वह सिर्फ एक और सेंचुरी नहीं होगी. वह उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे कम उम्र का शतकवीर बना सकती है.
फिलहाल पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के नाम है. आफरीदी ने 4 अक्टूबर 1996 को श्रीलंका के खिलाफ 16 वर्ष 217 दिन की उम्र में वनडे शतक लगाया था. लगभग तीन दशक बीत गए, लेकिन दुनिया का कोई भी पुरुष बल्लेबाज इस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाया.
इतना ही नहीं, ओवरऑल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (पुरुष और महिला) का सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी वैभव की जद में है. यह रिकॉर्ड रवांडा की फेनी उटागुशिमानिंदे के नाम है, जिन्होंने मार्च 2026 में 15 वर्ष 223 दिन की उम्र में महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाया था.  24 सितंबर को वैभव की उम्र 15 वर्ष 181 दिन होगी, यानी वह फेनी उटागुशिमानिंदे के 15 वर्ष 223 दिन वाले विश्व रिकॉर्ड से 42 दिन छोटे होंगे. एशियन गेम्स के दौरान वैभव की उम्र इस रिकॉर्ड से भी कम रहेगी.
… यानी अगर उनके बल्ले से शतक निकलता है तो वह पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट को मिलाकर सबसे कम उम्र के अंतरराष्ट्रीय शतकवीर बन जाएंगे.
रिकॉर्डबुक में अभी ऐसी है –
 पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र का शतक
ओवरऑल (पुरुष + महिला) सबसे कम उम्र का अंतरराष्ट्रीय शतक
वैभव के लिए क्यों खास है एशियन गेम्स?
टूर्नामेंट शुरू होने पर वैभव की उम्र 15 वर्ष 181 दिन होगी. यानी उनके पास फेनी के 15 वर्ष 223 दिन वाले ओवरऑल रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. शतक लगाते ही वह पुरुष और महिला दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर सबसे कम उम्र के शतकवीर बन सकते हैं. साथ ही शाहिद अफरीदी का 30 साल पुराना पुरुष रिकॉर्ड भी टूट जाएगा.
यही वजह है कि एशियन गेम्स वैभव के लिए सिर्फ एक मल्टीगेम इवेंट नहीं, बल्कि इतिहास की दहलीज साबित हो सकते हैं. एक ओर 30 साल से कायम शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड है, दूसरी ओर ताजा विश्व रिकॉर्ड, जिसे फेनी ने इसी साल अपने नाम किया. दोनों रिकॉर्ड के बीच अब एक 15 साल का भारतीय बल्लेबाज खड़ा है.
क्रिकेट में कई रिकॉर्ड प्रतिभा से बनते हैं, कुछ मेहनत से और कुछ सही समय पर मिले मौके से. वैभव सूर्यवंशी के पास तीनों हैं. अब सवाल सिर्फ इतना है कि क्या एशियन गेम्स में उनका बल्ला एक बार फिर गरजेगा और दुनिया की रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर एक नया नाम लिखा जाएगा.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News