इमरान खान की आजादी के बदले 'डील'? शहबाज सरकार के 'ऑफर' पर बेटे कासिम का बड़ा इशारा – Hindustan

जेल की दीवारों के पीछे बंद इमरान खान की रिहाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने उनके पिता को केस निपटाने और जेल से रिहा करने का ऑफर दिया होगा। कासिम ने कहा कि उन्हें अपने पिता को दोबारा देखने की कल्पना भी मुश्किल लगती है। उन्होंने कहा कि वह कुछ भी करने को तैयार हैं, जिससे उनके पिता जेल से बाहर आ सकें।

ब्लूमबर्ग ने सीबीसी न्यूज के हवाले से बताया कि कासिम चाहते हैं कि उनके पिता सरकार के साथ डील कर लें। हालांकि अभी साफ नहीं है कि सरकार ने वाकई कोई डील ऑफर की है या नहीं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने इस पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

कासिम ने कहा कि मेरी बात मानें तो मैं चाहूंगा कि पिता यह डील स्वीकार कर लें। साथ ही उन्होंने माना कि उन्हें जमीन पर क्या हो रहा है, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने सात महीने से ज्यादा समय से अपने पिता से बात भी नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि उनके पिता डील पर हां कहेंगे। वजह यह है कि जेल में और भी कई राजनीतिक कैदी हैं, जिनमें उनके परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।

कासिम ने कहा कि मैं उनसे बात करना चाहता हूं। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि हम उनसे बात कर सकें, लेकिन कई आदेशों का पालन नहीं हुआ। वे बहुत मजबूत इरादे वाले इंसान हैं। वे जानते हैं कि और भी राजनीतिक कैदी हैं। अब परिवार के कुछ लोग भी जेल में हैं, इसलिए उनके लिए हां कहना मुश्किल है।

हाल के महीनों में इमरान खान की सेहत खराब बताई जा रही है। एक आंख की रोशनी भी काफी कम हो गई है। उन्हें कई बार मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। इस बीच इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने देशभर में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। बताया जाता है कि बातचीत की संभावना के चलते इसे टाल दिया गया।

बता दें कि इमरान खान भ्रष्टाचार के मामलों में जेल में हैं। इनमें पिछले साल सुनाई गई 14 साल की सजा भी शामिल है। उनके परिवार और वकीलों का आरोप है कि जेल में उन्हें खराब हालत में रखा गया है। उनका कहना है कि वे दिन में 23 घंटे छोटी कोठरी में बिना रोशनी और दूसरे कैदियों से दूर रहते हैं। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार किया है।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News