इस धाकड़ खिलाड़ी ने लिया संन्यास, पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन आफरीदी की उड़ाई थीं धज्जियां – AajTak

Feedback
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. 38 वर्षीय वेड ने गुरुवार (17 सितंबर) को इस बात की जानकारी दी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में वेड का करीब दो दशक लंबा सफर पूरी तरह समाप्त हो गया.
बता दें कि मैथ्यू वेड ने 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन इसके बाद वह बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस और लिस्ट-ए क्रिकेट में तस्मानिया के लिए खेलते रहे. अब उन्होंने इन दोनों टीमों के साथ भी अपना सफर खत्म करने का फैसला किया है.
A post shared by Hobart Hurricanes (@hobarthurricanes)
मैथ्यू वेड के करियर की सबसे चर्चित तस्वीर टी20 वर्ल्ड कप 2021 से जुड़ी है. यूएई और ओमान में खेले गए उस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना पाकिस्तान से हुआ था. पाकिस्तान ने उस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल में भी वह मजबूत स्थिति में था. लेकिन आखिरी ओवरों में वेड ने मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने शाहीन शाह आफरीदी के ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था.
वेड का ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में लंबा समय बिताया. उन्होंने 36 टेस्ट, 97 ओडीआई और 92 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 27.38 की औसत से 4682 रन बनाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में वेड ने 5 शतक और 19 अर्धशतक जड़े. विकेटकीपिंग के साथ-साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी उनकी प्रमुख पहचान रही. वह मैदान पर अपने जुझारू अंदाज के लिए भी जाने जाते थे. विकेट के पीछे से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश उनके खेल का हिस्सा था. यही आक्रामक रवैया उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी बनाता था.
मैथ्यू वेड के संन्यास पर क्रिकेट तस्मानिया की जनरल मैनेजर ऑफ हाई परफॉर्मेंस सैलियन बीम्स ने उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि वेड लंबे समय तक होबार्ट हरिकेंस और तस्मानियाई क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे. उनके मुताबिक वेड का प्रभाव केवल आंकड़ों में नजर नहीं आता, बल्कि टीम के खिलाड़ियों पर उनके नेतृत्व और अनुभव का असर भी रहा. बीम्स ने वेड को ऐसा खिलाड़ी बताया, जिन्होंने टीम में ऊंचे मानक बनाए रखने पर जोर दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट का उनका अनुभव तस्मानिया के खिलाड़ियों के लिए भी काफी उपयोगी रहा.
होबार्ट हरिकेंस के मुख्य कोच जेफ वॉन ने भी मैथ्यू वेड की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि वेड ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्हें हर कोई अपनी टीम में रखना चाहता था. उनके मुताबिक वेड मैदान पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलते थे और मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते थे. वॉन ने खास तौर पर उनकी क्रिकेटिंग समझ का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वेड अपने अनुभव को साथी खिलाड़ियों के साथ साझा करने से पीछे नहीं हटते थे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News