—विज्ञापन—
नई दिल्ली. तमिलनाडु की सरकार ने शनिवार को घोषणा की है कि वह 20 अक्टूबर को पड़ने वाले दिवाली त्योहार से पहले 5 और 6 अक्टूबर को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग परिवार के कार्डधारकों के घरों तक सीधे आवश्यक वस्तुएं पहुंचाएगी. यानी अब इस राज्य के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग परिवार के कार्डधारकों को लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी.
इस योजना के तहत शुरू की गई है ये सुविधा
यह डोरस्टेप डिलीवरी मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा अगस्त में शुरू की गई ‘थैयुमानवर’ योजना के तहत की जाएगी. इसके लिए सरकार की तरफ से जो आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है, उसमें कहा गया है कि वितरण पूरे राज्य में एक साथ किया जाएगा. 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग परिवार के राशन कार्डधारकों को अपने पड़ोस की उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर मासिक राशन प्राप्त करने के लिए कतारों में इंतजार करने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी.
कैसे पहुंचाया जाएगा घर-घर राशन
इसमें कहा गया है कि एफपी दुकानों से आवश्यक वस्तुएं लेकर वाहन सीधे लाभार्थियों के घर तक पहुंचाएंगे और पीडीएस कर्मचारी सटीक और पारदर्शी वितरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक तराजू और ई-पीओएस मशीनों का उपयोग करेंगे. इस पहल से तमिलनाडु भर में कुल 21.7 लाख कार्डधारक लाभान्वित होंगे.
एफपी दुकानों को यह जानकारी अपने नोटिस बोर्ड पर लगाने का निर्देश दिया गया है. सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांग सदस्यों से इस डोरस्टेप डिलीवरी योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in