देवशयनी एकादशी के बाद अब सृष्टि की बागडोर भगवान भोलेनाथ संभालेंगे। भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगा। सावन की पहली सोमवारी 3 अगस्त को पड़ेगी। इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिन पर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना और जलाभिषेक करेंगे। पुरोहित संतोष त्रिपाठी ने बताया कि इस बार चार सोमवार के साथ चार मंगला गौरी व्रत भी पड़ेंगे।
सावन के प्रत्येक मंगलवार को माता मंगला गौरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सावन के मंगलवार को मंगला गौरी पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना से यह व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए माता मंगला गौरी की पूजा करती हैं। पूजा के दौरान माता को श्रृंगार सामग्री, लाल पुष्प, फल, मिठाई और दीप अर्पित किए जाते हैं तथा मंगला गौरी व्रत कथा का श्रवण किया जाता है।
पहला सोमवार – 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार – 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार – 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार – 24 अगस्त 2026
पहला व्रत – 4 अगस्त 2026
दूसरा व्रत – 11 अगस्त 2026
तीसरा व्रत – 18 अगस्त 2026
चौथा व्रत – 25 अगस्त 2026
शहर के शिवालयों में तैयारी अंतिम चरण में हैं। मंदिरों में रंग-रोगन और आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। अधिकांश मंदिरों के पट सुबह पांच बजे खुल जाएंगे, जिसके बाद दिनभर जलाभिषेक का क्रम चलेगा। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक और विशेष पूजा की भी तैयारी की गई है। उधर, सावन को लेकर बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है। गेरुआ वस्त्रों, पूजा सामग्री और कांवर यात्रा से जुड़े सामान की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। प्रथम सोमवारी को लेकर क्षेत्र के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, कांवरियों के जत्थे भी देवघर के लिए रवाना होने लगे हैं। गेरुआ वस्त्रों और पूजन सामग्री से बाजार सज गए हैं। श्रावण मास में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play