Bhagalpur News: कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि
कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम में रविवार की शाम सुंदरी मठ न्यास समिति की बैठक की गई। 30 जुलाई से आरंभ हो रहे पवित्र श्रावण मास की तैयारियां एवं विधि-व्यवस्था को लेकर यह बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधायक सह सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने की। संचालन सदस्य एचके सिंह ने किया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीक्षित श्वेतम, पूर्व प्रमुख सुशील सिंह मुख्य रुप से उपस्थित रहे।
बैठक में श्रद्धालुओं के लिये पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई सहित अन्य कई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। शिवगंगा में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों के कारण सभी चार सोमवारी को श्रद्धालुओं को जलाभिषेक हेतु नल का जल उपलब्ध कराया जायेगा। श्रावणी पूर्णिमा को शिवगंगा के जल से जलाभिषेक की व्यवस्था कर दी जायेगी। इसके साथ ही मंदिर समिति के सौजन्य से अतिशीघ्र बड़ा साइलेंट जेनेरेटर खरीदा जायेगा।
विधायक श्री मंडल ने एसडीओ को सुंदरी टॉवर चौक से रजौला चौक तक अतिक्रमण खाली करवाने का निर्देश दिया। मेला दुकानदारों द्वारा यात्रियों से खाने-पीने की सामग्री का अनुचित मूल्य लेने की बात सदस्यों ने उठाया। इसपर एसडीओ ने मूल्य तालिका लगवाने का आश्वासन दिया। पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि मेला में यात्रियों को पेयजल की आपूर्ति के लिये मेला ज़मींदारों की ओर से यत्र-तत्र चापाकल की व्यवस्था की जाय। इसपर एसडीओ ने शीघ्र मेला ज़मींदारों के साथ बैठक कर कार्यवाही की बात कही। विधायक श्री मंडल ने सदस्यों से अन्य कई जानकारी लिया। उन्होंने ससमय सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आरओ मुकेश मंडल, सदस्य उपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, विजय केशरी, रामदेव सरदार, श्याम राम, मनोज भगत, रामप्रसाद शर्मा, महंथ सिंघेश्वर गिरि, सुभाष साह, विधायक प्रतिनिधि संजीत सिंह, भानू सिंह, संजय दास, नयन भगत, किशोर सिंह, हरिलाल दास आदि उपस्थित थे।
कुर्साकांटा फोटो 2 सुंदर नाथ धाम में आयोजित बैठक में उपस्थित विधायक, एसडीओ व अन्य。
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play