Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के तहत जिले में 17 सितंबर से एक अक्टूबर तक कुल चार रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 77 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। वहीं, एक अक्टूबर को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोपहर तक शिविर में 15 यूनिट रक्त का संग्रह किया जा चुका था।
अधिकारियों के अनुसार, शिविर के दौरान लोगों को नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी भी दी गई। रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया। रक्तदान के बाद सभी दाताओं को आवश्यक सावधानियों और खान-पान से संबंधित जानकारी भी दी गई।
क्या कहते हैं डॉक्टर ब्लड बैंक से जुड़े डॉक्टर अनुप कुमार दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। बताया कि दोपहर तक रक्तदाताओं से कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play