Siwan News रात 10 से 12 बजे तक होगी फाइलेरिया की तलाश, 18 हजार नमूनों की जांच का है लक्ष्य – Hindustan

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में फाइलेरिया के छिपे संक्रमण की पहचान और इसके प्रसार की स्थिति का आकलन करने के लिए नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) शुरू हो गया है।

पचरुखी प्रखंड की महुआरी पंचायत के झुनापुर में सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने अभियान का शुभारंभ किया। जिले के आठ प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे और 12 प्रखंडों में प्री-ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (प्री-टीएएस) कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत 18 हजार रक्त नमूनों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है। बताया गया कि नाइट ब्लड सर्वे के तहत चयनित स्थलों पर 20 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के रक्त नमूने लिए जाएंगे। रक्त संग्रह के लिए रात 10 बजे से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रात के समय फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवी रक्त में अधिक सक्रिय रहते हैं। इसी कारण इस अवधि में रक्त नमूना लेकर संक्रमण की जांच की जाती है।

झुनापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने ग्रामीणों को सर्वे का उद्देश्य, रक्त नमूना संग्रह की प्रक्रिया और फाइलेरिया की समय पर पहचान के महत्व की जानकारी दी। इन्होंने लोगों से सर्वे में सक्रिय भागीदारी करने और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग देने की अपील की। चार स्थलों से 222 नमूने लिए गए अभियान के दौरान चार स्थलों से 222 रक्त नमूने एकत्र किए गए। बघाड़ा गांव से 55, जियाय से 40, कलिंजरा से 80 व बड़का मांझा सेंटिनल साइट से 47 नमूने लिए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर लगातार रक्त नमूने एकत्र कर रही हैं। जिले के 12 प्रखंडों में प्री-टीएएस कराया जा रहा है। इसके माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति और उन्मूलन अभियान की प्रगति का आकलन किया जाएगा। सर्वे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर आगे की रोकथाम और निगरानी गतिविधियों की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामुदायिक भागीदारी जरूरी है। आशा, एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी लोगों को सर्वे के प्रति जागरूक कर रहे हैं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पिरामल स्वास्थ्य की टीम भी सहयोग कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News