इस हफ्ते WWE Raw की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE? – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
Raw की टाइमिंग में बदलाव (Photo: WWE.com)
WWE Raw: WWE का इस समय यूरोप दौरा चल रहा है. कंपनी को बढ़िया सफलता मिल रही है. वीकली एपिसोड आयोजित किए जा रहे हैं. हर दिन लाइव इवेंट भी जगह-जगह पर हो रहे हैं. इसके अलावा हाल ही में क्लैश इन इटली भी हुआ था. खैर इस हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड पेरिस, फ्रांस में होगा. फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं क्योंकि पहले से ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए गए हैं. शो में नाइट ऑफ चैंपियंस का बिल्डअप भी होगा, जिसका आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होगा. यूरोपीय टूर की वजह से शो की टाइमिंग में भी बदलाव हो रहा है. इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो के टाइम में बड़ा चेंज हुआ है. भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है.

कब होगी WWE Raw की शुरुआत?

WWE Raw का शो इस हफ्ते तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़ी घोषणाएं कर दी हैं. इस बार सभी देशों में अलग-अलग टाइम पर रेड ब्रांड के एपिसोड की शुरुआत होगी. भारत में 8 जून सोमवार रात 11:30 बजे से शो का प्रसारण होगा और इसका अंत रात में करीब 2 बजे होगा. ये बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय फैंस को एक्शन देखने के लिए रात की नींद खराब करनी पड़ेगी. आपको बता दें भारत में WWE के सभी शोज का प्रसारण Netflix पर होता है. इसके अलावा आप कहीं भी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख सकते हैं.
The King of the Ring and Queen of the Ring Tournaments continue TONIGHT on #WWERaw! Who will qualify?

▶️ 11:30 PM (IST) on @NetflixIndia pic.twitter.com/cuG7VwxgpU
ये भी पढ़ें: 50 दिन और 0 डिफेंस, Triple H ने इस WWE चैंपियन की करा दी फजीहत, खतरे में पड़ा टाइटल रन!
WWE Raw में इस हफ्ते कुछ बड़े मुकाबले होने वाले हैं. सोल रुका अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड करेंगी. वहीं पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को रे मिस्टीरियो के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इसके अलावा किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के मैच भी होंगे. शो की शुरुआत ओबा फेमी करेंगे. उनकी राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है. इसके अलावा शो में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी आ सकते हैं.
The card for tomorrow’s RAW…

– Oba Femi is advertised
– PENTA vs. Rey Mysterio (IC Title)
– Sol Ruca vs. Lyra Valkyria (IC Title)
– Seth Rollins vs. Je’Von Evans vs. Ricky Saints vs. Talla Tonga (KOTR)
– Becky Lynch vs. Liv Morgan vs. Alexa Bliss vs. Chelsea Green (QOTR)… pic.twitter.com/uN8UrIIMHQ
ये भी पढ़ें: 50 दिन और 0 डिफेंस, Triple H ने इस WWE चैंपियन की करा दी फजीहत, खतरे में पड़ा टाइटल रन!

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News