Aaj Ki Taaza Khabar: 'ईरान के हमले का जवाब देना जरूरी…', ट्रंप ने दी खुली चेतावनी – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
Aaj Ki Taaza Khabar: त्रिपुरा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑफिस टाइमिंग में बदलाव किया है. राज्य में हर शनिवार को छुट्टी घोषित किया गया है. यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि कर्मचारियों के काम और निजी जीवन के बीच अच्छा संतुलन बन सके. साथ ही सरकारी कामकाज की रफ्तार भी कम न हो. कर्मचारी अपने परिवार को सही समय दे सकें और तनावमुक्त रहें.

हेलिकॉप्टर, GPS और सेना… नीट की सुरक्षा अभेद्य

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 21 जून को दोबारा होने जा रही नीट-यूजी की परीक्षा के प्रश्नपत्र वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर दिल्ली से देश के 18 लोकेशन पर पहुंचाएंगे. यहां से पेपर को सेना के लॉजिस्टिक सेंटर और वहां से 551 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी सेना और अर्द्धसैनिक बलों को दी गई है. इसके अलावा, पहली बार सरकारी प्रोफेसरों व वरिष्ठ शिक्षकों से पेपर तैयार करवाकर हिंदी, अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में अनुवाद कराया गया. इसमें अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने वाली प्रौद्योगिकी का भी प्रयोग हुआ है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एच-1बी वीजा नीति को लेकर बड़ा झटका लगा है. एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर लगाए गए 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) के अतिरिक्त शुल्क को गैरकानूनी करार दिया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि यह शुल्क अमेरिकी कानून के अनुरूप नहीं है और इसे अमान्य घोषित किया जाना चाहिए. न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इस प्रकार का शुल्क लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था. इसलिए यह निर्णय कानून की सीमाओं से बाहर माना जाएगा. अदालत ने आदेश दिया कि इस शुल्क को निरस्त किया जाए.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News