एसयूवी मार्केट में Hyundai Motor India अपने दो नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। इन नई एसयूवी का नाम Bayon और HE1i है। कंपनी इन दोनों को अगले 6 महीनों में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बेयॉन की एंट्री अगले महीने हो सकती है। वहीं, HE1i के लिए मार्च 2027 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। बेयॉन को क्रेटा से नीचे वाले सेगमेंट में रखा जाएगा। जबकि, HE1i कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है।
मारुति, महिंद्रा, किआ और टाटा से टक्कर
बेयॉन का मुकाबला Maruti Suzuki Victoris जैसी पॉप्युलर एसयूवी से होगा। HE1i की बात करें, तो यह Tata Punch EV, Nexon EV, Kia Syros EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है। तो आइए जानते हैं कि कंपनी इनमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है।
हुंडई बेयॉन को वेन्यू और नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा के बीच रखा जा सकता है। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल वर्जन में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी आने की संभावना है। इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से बेयॉन के बॉक्सी डिजाइन के बारे में पता चलता है।
इसमें स्प्लिट हेडलैंप, H-शेप DRLs, बड़े व्हील आर्च, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील, LED टेललैंप और रूफ स्पॉयलर जैसे डिजाइन एलिमेंट मिल सकते हैं। केबिन में कर्व्ड ड्यूल-स्क्रीन सेटअप और तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जर, सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
दूसरी एसयूवी HE1i है। यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। यह हुंडई के E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। इसे स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज वर्जन में लाया जा सकता है। एसयूवी की बैटरी की ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 42kWh और 49kWh बैटरी पैक मिल सकते हैं। ये बैटरी ग्लोबल Hyundai Inster EV में भी आती हैं, जिनकी क्लेम्ड रेंज क्रमशः करीब 327km और 370km तक है।
हालांकि, भारत में HE1i की रियल रेंज और बैटरी स्पेसिफिकेशन अलग हो सकते हैं। शुरुआत में इस SUV में Exide की बैटरी ऑफर करने की प्लानिंग थी, लेकिन प्रोडक्शन में देरी के कारण अब Svolt सेल इस्तेमाल किए जाने की संभावना है। खास बात यह है कि HE1i में हुंडई का नेक्स्ट-जेनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है।
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play