ईशान के फिट होने पर कौन होगा बाहर? आकाश चोपड़ा ने बताई वैभव और संजू का दिल ना तोड़ने वाली पॉलिसी – Hindustan

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 में चोटिल होने के कारण नहीं खेले। पहले मैच में उनके दाहिने पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। 28 वर्षीय ईशान चौथे टी20 में खेलेंगे या नहीं, अभी कंफर्म नहीं है। हालांकि, भारतीय फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट ईशान की वापसी पर टीम कॉम्बिनेशन को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। ईशान के फिट होने पर प्लेइंग इलेवन से कौन बाहर होगा? यह एक अहम सवाल है। इस बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को रोटेशन पॉलिसी अपनाने की सलाह दी है, जिससे खिलाड़ियों को दिल नहीं टूटेगा। 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दूसरे मैच में तीसरे नंबर पर उतरे थे लेकिन फ्लॉप रहे। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन को नंबर-3 पर उतारा जबकि वैभव और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए। दोनों ने वेलिंगटन में 133 रनों की दमदार ओपनिंग पार्टनरशिप की और भारत ने 13.2 ओवर में आसानी से 199 रनों का टारगेट चेज किया।

वैभव ने वेलिंगटन में 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और इतने ही चौके हैं। अभिषेक ने 38 गेंदों में 9 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली। आकाश ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ”अभिषेक शर्मा ने शतक जमाया और वैभव सूर्यवंशी ने भी रन बनाए हैं। संजू सैमसन रन बनाते आ रहे हैं। जब ईशान किशन फिट हो जाएंगे और उपलब्ध होंगे तो कौन बाहर जाएगा। ईशान को तो अंदर आना है। यहीं पर भारतीय टीम को थोड़ा सोचना चाहिए। टीम अगस्त से दिसंबर 16 T20I खेल रही है। तीन अफगानिस्तान से खेले, वेस्टइंडीज से पांच मुकाबलों में भिड़े और अब न्यूजीलैंड में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रहे हैं। दिसंबर में श्रीलंका से तीन टी20 खेलेंगे। ऐसे में आप इन चार खिलाड़ियों को आसानी से रोटेट कर सकते थे। आप तय कर सकते थे कि चार-पांच खिलने के बाद प्लेयर को ब्रेक देना ही होगा। ऐसे में सबको अपना-अपना रोल पता होता।”

पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 2028 में होना है और भारत को वक्त बर्बाद किए बिना रोटेशन पॉलिसी पर अमल करने में हिचकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ”भारतीय टीम अब उस स्थिति में पहुंच चुकी है कि वैभव को जब भी खिलाना है तो ओपन ही करवाना होगा। लॉजिकली किसी को भी बाहर बैठाना अनुचित होगा। फिर चाहे वह अभिषेक, संजू हों या ईशान। टी20 वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर है। मुझे लगता है कि रोटेशन पॉलिसी को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए क्लियर पॉलिसी होनी चाहिए। सार्वजनिक तौर पर भी इस बारे में स्पष्टता से बताएं कि हम यह कर रहे हैं ताकि हर किसी को पर्याप्त अवसर मिलें। यही एक तरीका है, जिससे आप सभी को तैयार भी कर सकते हैं। वरना कोई बेंच पर बैठा रहेगा और वह उस तरह बेहतर नहीं होगा।”

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News