बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। इसके अनुसार, 1 जनवरी 2027 की …और पढ़ें
(सांकेतिक तस्वीर)
बंगाल मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी।
अंतिम सूची 16 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
दावे-आपत्तियां 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक दर्ज।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार, एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार होने वाली मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 16 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्था का काम 13 नवंबर तक पूरा करना होगा। इसके बाद 23 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
प्रारूप सूची के प्रकाशन के साथ ही मतदाताओं को अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच करने का अवसर मिलेगा। प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 23 नवंबर से 22 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
चुनाव आयोग ने इन दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए आठ जनवरी 2027 तक की समय सीमा तय की है। इसके बाद 16 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंचाने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राजनीतिक दलों को भी संशोधित समय-सारिणी के बारे में लिखित रूप से सूचित किया जाएगा।