Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलयपुर रेलवे फाटक के पास सड़क दुर्घटना में बाइक से गिरे युवक पर सीमेंट लदा ट्रैक्टर चढ़ाकर फरार हो गई, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे और मंगलवार की रात युवक का इलाज कराया गया। फिलहाल इलाज के दौरान युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत रही कि ट्रैक्टर बाएं कांधे और हाथ को अपने चपेट में ली जिससे युवक घायल हो गया अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
घायल युवक की पहचान मटिया निवासी शंभू प्रसाद वर्णवाल के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सिंटू कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से जमुई आया था और जमुई से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मलयपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचा इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सिंटू कुमार सड़क पर गिर गया। तभी तेज रफ्तार सीमेंट लदा ट्रैक्टर आई और उसके बाएं कंधे व हाथ पर चढ़ते हुए फरार हो गई। जिससे सिंटू कुमार बुरी तरह घायल हो गया। फिलहाल सिंटू कुमार का इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play