Madhubani News: हरलाखी। प्रखंड सह अंचल क्षेत्र के गिदराही गांव में मंगलवार की रात एक घर में आग लग गई। यह घटना बेता परसा पंचायत के वार्ड 11 निवासी ललन कुमार राउत के एस्बेस्टस वाले घर में हुई है। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। इस आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगलगी की इस घटना में 30 हजार रुपये नकद, कपड़े, अनाज, फर्नीचर और जरूरी कागजात आदि जल गए हैं। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की खबर मिलते ही गांव वाले इकट्ठे हो गए और मोटर से पानी डालकर आग बुझाने लगे।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ललन की पत्नी अंबिका कुमारी ने बताया कि जब तक वे घर पहुंची, तबतक सभी सामान पूरी तरह जल चुके थे। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति बताते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सीओ रीना कुमारी ने कहा है कि घटना की जांच के बाद क्षति का आकलन कर मुआवजे के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को लिखा जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play