Sitamarhi News: तालाब किनारे करंट की चपेट से वृद्धा की मौत – Hindustan

Sitamarhi News:

बथनाहा। सहियारा थाना से महज आधा किलोमीटर दूर कटही टोला के समीप तालाब किनारे लगाए गए करंट की चपेट में आने एक बुजुर्ग महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की कारणों का जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान स्थानीय वार्ड 09 निवासी स्वर्गीय कपिलदेव मिश्र की 65 वर्षीय पत्नी चंदरी देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चंदरी देवी मंगलवार की शाम अपने पालतू जानवरों के लिए घास काटने गई थी। इसी दौरान तालाब मालिक द्वारा मछली सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार में करेंट प्रभावित नंगे तार के संपर्क में आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। देर शाम स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया पर कही पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह अहले सुबह शोच के लिए गए ग्रामीण की नजर तालाब के किनारे मृत पड़ी महिला पर पड़ी। इस संबंध में सहियारा थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि स्वजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर तालाब मालिक के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपनी संपति की रक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली का उपयोग करना गैर कानूनी है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News