Sitamarhi News: साइकिल दुकान में आग से लाखों की संपत्ति जली – Hindustan

Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिकचौक बाजार स्थित एक साइकिल दुकान में बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और अग्निशमन दल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार धगजरी निवासी कमलेश ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब तीन बजे ग्रामीणों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान धू-धूकर जल रही थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन दल और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

दुकानदार के अनुसार, आग में दुकान में रखी करीब 25 से 26 नई साइकिलें और मरम्मत के लिए रखी 50 से 60 पुरानी साइकिलें जल गईं। करीब दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के स्पेयर पार्ट्स भी बर्बाद हो गए।आग लगने से दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News