अक्सर विमानों में इमरजेंसी हालात पैदा होते हैं। इंडिगो की एक फ्लाइट में भी ऐसी ही सिचुएशन बनी थी। लेकिन क्रू में मेंबर्स की सतर्कता से पैसेंजर अब पूरी तरह से सुरक्षित है। एक यात्री ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसके बाद इंडिगो क्रू मेंबर्स की काफी तारीफ भी हो रही है। यह मामला बेंगलुरु के केंपेगौड़ा हवाई अड्डे पर सामने आया था, जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले जहाज में सिचुएशन अचानक पैनिक हो गई थी।
कब की है घटना
यह घटना 16 अप्रैल 2026 को फ्लाइट 6ई 840 में हुई। विमान के उड़ान भरने से पहले कुछ ही क्षण पहले, एक युवा यात्री को गंभीर चिकित्सा समस्या का सामना करना पड़ा। इसको देखते ही तुरंत क्रू एक्शन में आ गया। तभी विमान में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर उस यात्री की मदद के लिए आगे आया। वहीं, केबिन क्रू ने तुरंत बेहतर समन्वय किया, ताकि यात्री को तुरंत इलाज मिल सके और फिर उसे सुरक्षित ढंग से एंबुलेंस तक पहुंचाया जा सके।
वीडियो भी शेयर
एक साथी यात्री, शैली ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पूरे विपरीत हालात के दौरान चालक दल और कैप्टन द्वारा दिखाए गए संयम और दक्षता की सराहना की। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों ने भी खूब समझदारी दिखाई। यात्री के बीमार होने के चलते हुए देरी के बावजूद विमान में बैठे लोग धैर्य के साथ इंतजार करते रहे। सभी लोगों ने क्रू मेंबर्स की तत्परता की तारीफ की। शैली ने अपने वीडियो के अंत में उम्मीद जताई कि बीमारी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित होगा और ठीक हो रहा होगा।
लोगों ने किया ऐसा पोस्ट
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने घटना के बारे में आश्वस्त करने वाले अपडेट साझा किया। इसमें बताया गया है कि वह व्यक्ति पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके जवाब में, एक अन्य यूजर ने राहत जताई और दूसरों का भी शुक्रिया अदा किया। कई यूजर्स ने डॉक्टर, पायलटों और इंडिगो क्रू की तेजी से की गई प्रतिक्रिया की भी तारीफ की। उन्होंने पूरी टीम के प्रयासों को अविश्वसनीय बताते हुए उनकी सेवा को दैवीय सेवा वाला बताया।
मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play