उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश, बागेश्वर में स्कूल बंद: देहरादून-नैनीताल समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 14… – Dainik Bhaskar

उत्तराखंड के सभी जिलों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया
इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तेज से अति तेज बारिश हो सकती है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर में 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, बारिश और भूस्खलन की वजह से उत्तराखंड के 1400 से भी ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो चुकी है।
देहरादून में बारिश जारी, तापमान में गिरावट
देहरादून में देर रात से बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों के एक-दो दौर होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बारिश का दौर तीव्र से भारी हो सकता है।
आज देहरादून का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहर और आसपास के इलाकों में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…
11 अगस्त- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
12 अगस्त- देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है।
वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
13 अगस्त- देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। लोगों को मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News