रूस और यूक्रेन के बीच भीषण हमले; आठ की मौत, ओडेसा पोर्ट को क्षति – Jagran

रूस और यूक्रेन के बीच हुए तीव्र हमलों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ओडेसा पोर्ट पर रूसी हमले को वैश्विक खा …और पढ़ें
रूस यूक्रेन युद्ध।
रूस-यूक्रेन हमलों में आठ की मौत, दर्जनों घायल।
ओडेसा पोर्ट पर हमले से वैश्विक खाद्य सुरक्षा प्रभावित।
रूस ने 150 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच हुए तीव्र हमलों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस ओडेसा के बंदरगाह को निशाना बनाकर वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर हमला कर रहा है।
खारकीव में एक बहुमंजिला इमारत पर हुए रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 37 घायल हो गए। वहीं, रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में पांच लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए।
रूस ने ओडेसा के अलावा सूमी क्षेत्र में दो तेल सुविधाओं और नौ अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों को भी निशाना बनाया, जिससे ओडेसा में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा, यूक्रेन ने रूस के ऊर्जा बुनियादी ढांचे, तेल डिपो और बेलगोरोद में रिहायशी इमारतों को ड्रोन हमलों से क्षति पहुंचाई।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने 150 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। इस बीच, वेटिकन में पोप ने इस युद्ध को समाप्त करने और नागरिकों की रक्षा के लिए अपनी अपील दोहराई है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News