बोर्ड आफ पीस' के अधिकारी बोले- ट्रंप की गाजा योजना पर बातचीत जारी, नेतन्याहू ने किया था इनकार – Jagran

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना अभी भी लागू है और इजरायल के साथ बातचीत जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी, जबकि इजरायली पीएम नेतन्याह …और पढ़ें
बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप।
ट्रंप की गाजा योजना अभी भी पूरी तरह लागू है।
इजरायल के साथ शांति वार्ता लगातार जारी है।
नेतन्याहू ने हमास के हथियार छोड़ने तक वापसी से इनकार किया।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। बोर्ड ऑफ पीस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना अभी भी लागू है और इजरायल के साथ बातचीत जारी है। उक्त अधिकारी ने यह बात तब कही, जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के पूरी तरह हथियार छोड़ने तक इजरायली सेना की वापसी से इन्कार कर दिया।
नेतन्याहू ने रविवार को टीवी पर दिए भाषण में गाजा योजना को फिर से खारिज कर दिया। उन्होंने यह कदम तब उठाया है जब अमेरिकी दबाव के कारण इजरायली सेना ने उस इलाके में हमले लगभग रोक दिए हैं। बोर्ड आफ पीस के अधिकारी ने बताया, योजना अभी भी पूरी तरह से लागू है और आगे बढ़ रही है।
यह प्रक्रिया जमीनी स्तर पर अमल व सत्यापन पर आधारित है। इजरायल के साथ बातचीत जारी है और इसका ढांचा इस तरह बनाया गया है कि हर चरण तभी आगे बढ़ेगा जब जरूरी वादे पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा, इजरायल से यह नहीं कहा जा रहा कि वह सिर्फ भरोसे पर काम करे या जमीनी स्तर पर सत्यापित कदम उठाए बिना कदम उठाए।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News