मेटा ने लॉन्च किया 'म्यूज ग्लिमर' एआई मॉडल, जुकरबर्ग बोले- हर किसी को मिले सुपरइंटेलिजेंस तक पहुंच – jagran.com

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नया ओपन-वेट एआई मॉडल 'म्यूज ग्लिमर' लॉन्च किया है, जो सामान्य कंप्यूटर पर भी चल सकता है। …और पढ़ें
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (File Photo)
मेटा ने नया ओपन-वेट एआई मॉडल ‘म्यूज ग्लिमर’ लॉन्च किया।
यह मॉडल सामान्य कंप्यूटर पर एक ग्राफिक्स कार्ड से चलेगा।
जुकरबर्ग ने अमेरिकी ओपन-सोर्स एआई को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने सोमवार को एक नया ओपन-वेट एआइ माडल म्यूज ग्लिमर लॉन्च किया और कहा कि जल्द ही और मॉडल आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी ओपन-सोर्स एआई के लिए बाधाओं को कम करने का आह्वान किया, ताकि चीनी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा की जा सके।
म्यूज ग्लिमर नामक यह नया मॉडल प्रतिस्पर्धियों के प्रमुख एआइ मॉडलों की तुलना में काफी छोटा है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे एक सामान्य मैक या पीसी पर केवल एक कंज्यूमर ग्राफिक्स कार्ड की मदद से चलाया जा सकता है।
जुकरबर्ग ने एक बयान में कहा कि हर व्यक्ति को सुपरइंटेलिजेंस तक पहुंच मिलनी चाहिए। मेटा का यह ओपन-वेट एआइ मॉडल ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसे प्रमुख माडलों की तुलना में किफायती है। म्यूज ग्लिमर कोडिंग, फाइल मैनेजमेंट, टेक्स्ट, इमेज और मल्टी स्टेप एजेंटिक काम करने में सक्षम है। यह माडल करीब 100 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News