बांग्लादेश की निकल गई सारी हेकड़ी, भारतीय टीम के दौरे को लेकर व्याकुल है बोर्ड – India TV Hindi

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सारी हेकड़ी इस वक्त हवा हो चुकी है। बोर्ड को अ​ब ये चिंता सता रही है कि कहीं ऐसा ना हो कि भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर ना आए। इससे उसे बहुत भारी नुकसान होने की आशंका है। इस बीच वहां से हर संभव कोशिश हो रही है कि किसी तरह से बीसीसीआई को मनाया जाए, ताकि सितंबर में होने वाल दौरा हो जाए, इसमें कोई अड़चन न आए। इस बीच दोनों देशों के बीच जो गतिरोध चल रहा है, वो कब तक सुलझेगा, कहना मुश्किल है। 
भारतीय क्रिकेट टीम का सितंबर में बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है, इस दौरान वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है। हालांकि ये दौरा होगा कि नहीं, इसको लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। इस बीच बांग्लादेश के युवा और खेल राज्यमंत्री अमीनुल हक ने उम्मीद जताई है कि उनकी ओर से हर कोशिश की जा रही है, हो सकता है कि जल्द ही मामला सुलझ जाए। उन्होंने कहा कि खेल और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए, भारत और बांग्लादेश के रिश्ते खरा​ब नहीं हुए हैं। 
अमीनुल हक ने कहा कि उन्होंने इस बारे में बांग्लादेश के विदेश मंत्री से बात की है और वे भारत के विदेश मंत्री से इस बारे में बात करेंगे, लेकिन समस्या का समाधान हो पाए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की कोशिश है कि किसी भी तरह से भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर आ जाए, जो पिछले दो साल से किसी ना किसी ​वजह से टल रहा है। इस बीच बांग्लादेश में भारत के हाईकमिश्नर दिनेश त्रिवेदी की पिछले दिनों वहां के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात हुई है, जिसे बांग्लादेश एक सकारात्मक संकेत मान रहा है। 
इस बीच अहम बात ये है कि बीसीसीआई ने अभी तक इस सीरीज को लेकर कुछ भी नहीं कहा है ना तो हामी भरी है और ना ही इन्कार किया है। हालांकि बांग्लादेश को उम्मीद है कि जल्द इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। इस बीच सीरीज में बहुत ज्यादा वक्त नहीं है, ना तो शेड्यूल जारी हुआ है और ना ही बांग्लादेश ने इसके मीडिया राइट्स ही बेचे हैं। 
यह भी पढ़ें 
संन्यास के बाद सचिन तेंदुलकर का आया था पहला फोन, अजिंक्य रहाणे का बड़ा खुलासा
BAN के सामने नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, कब और कहां खेले जाएंगे मैच? जानें टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग
Latest Cricket News
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News