Jharkhand Students Protest Live: बीजेपी का झारखंड बंद, थोड़ी देर में आंदोलनकारी छात्र करेंगे बैठक – AajTak

Feedback
Jharkhand Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्र बोले ‘सिर्फ CM सोरेन से ही बात होगी’
Ranchi Students Protest: BJP के बंद पर छात्र बोले- ‘हमारा राजनीतिक पार्टियों से लेना-देना नहीं’
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्र पिछले 18 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार और छात्रों के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है. सोमवार को छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया था. इस दौरान उन्होंने 7 बैरिकेड पार कर विधानसभा के पास पहुंचने की कोशिश की. छात्रों पर लाठीचार्ज भी हुआ. इसके खिलाफ भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है.
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और आंसू गैस के गोले छोड़े. शाम को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया. बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं, जबकि दो छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
छात्र नेता रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन शाम होते ही पुलिस ने इलाके को छावनी में बदल दिया. उन्होंने दावा किया कि कई छात्रों को हिरासत में लिया गया और कुछ के साथ मारपीट भी हुई. उनका कहना है कि अब यह आंदोलन सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जन आंदोलन बन गया है.
लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने आज रांची बंद का ऐलान किया है. वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की CBI जांच हो. राज्य सरकार मामले की CID जांच करा रही है और जांच ED को भी सौंपी गई है. हालांकि, CBI जांच की मांग पर अभी सहमति नहीं बनी है.
यह भी पढ़ें: ‘दौड़ा-दौड़ा कर मारा, कीचड़ में भी पीटा’, रांची में छात्रों ने दिखाए लाठी के निशान- VIDEO
सोमवार को झारखंड CID ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते को गिरफ्तार किया. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की अपील की. उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. 
 
बीजेपी के झारखंड बंद के बीच आंदोलनकारी छात्र अपनी आगे की रणनीति बनाने के लिए एक बैठक करने वाले हैं. उनकी यह बैठक दोपहर 12 बजे होगी. बैठक में आंदोलन को लेकर आगे की दिशा तय की जाएगी. छात्रों ने पहले ही कह दिया है कि इस मामले में वे सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही बात करेंगे.
आज सुबह आठ बजे से झारखंड के रंका मोड़ घंटा घर के पास भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हैं. यहां उन्होंने चक्का जाम किया. इसके कारण सड़कें जाम हो गई. हालांकि पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हैं. लेकिन बंद के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित है. जिला अध्यक्ष उदय मेहता का कहना है कि झारखंड सरकार ने बच्चों पर लाठीचार्ज करके बहुत बड़ी गलती की है. उनकी मांग है कि लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो. 
 
(इनपुट – चंदन कुमार कश्यप)
झारखंड में छात्रों के समर्थन में बीजेपी का बंद जारी है. पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है. बंद के समर्थन में बीजेपी समर्थकों ने कई जगहों पर सड़क पर टायर भी जलाए.
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants’ protest in Ranchi | Jharkhand BJP has called for a statewide bandh today, protesting the police action against students during the JPSC-JSSC protest in Ranchi yesterday.

Visuals from Kishore Ganj Chowk, Ranchi pic.twitter.com/hUnmYXQnAr
 
रांची समेत झारखंड के कई शहरों में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है. रांची के न्यूक्लियस मॉल के पास झारखंड बंद का समर्थन करने वालों ने टायर जला दिए हैं. बीजेपी कार्यकर्ता इस बंद के समर्थन में सड़कों पर बैठे हुए हैं. बीजेपी के इस प्रदर्शन के कारण रांची के कई स्थानों पर आवागमन प्रभावित हुआ है. 
(इनपुट- सत्यजीत)
भाजपा ने आज झारखंड बंद का ऐलान किया है. पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को ‘काला दिन’ बताते हुए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने साफ कहा है कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ही बातचीत करेंगे. रांची में छात्रों के कोर ग्रुप ने आगे की रणनीति तय करने के लिए दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई है. बैठक में आंदोलन को लेकर अगला कदम तय किया जाएगा.
(इनपुट – आशुतोष)
भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का ऐलान किया है. भाजपा के इस ऐलान पर छात्र नेता पीयूष का कहना है कि वे किसी पार्टी का समर्थन नहीं कर रहे हैं. हालांकि अगर कोई छात्रों के समर्थन में झारखंड बंद का आह्वान करता है तो वे उसका स्वागत करते हैं. उनका कहना है कि हम छात्रों का राजनीतिक पार्टियों से कोई लेना-देना नहीं है. उनका कहना है कि वे इसपर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. वे बस अपनी मांगों को लेकर खड़े हैं और उनका एकमात्र एजेंडा इन मांगों को पूरा कराना है. 
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: JPSC-JSSC aspirants’ protest | On Jharkhand BJP’s call for a statewide bandh today, Student leader Piyush says, “We are not explicitly endorsing any specific party. If someone calls for a shutdown in our support, we welcome it, but we students have no… pic.twitter.com/mcZeMUDlZv

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News