Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए लगाए गए एक शिविर में फिल्मी गानों पर कथित रूप से आपत्तिजनक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी वीडियो की सत्यता और उसके स्थान की पुष्टि कर रही है। वायरल वीडियो में कुछ लोग फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए एक सेवा शिविर में बनाया गया था। शिविर में मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से प्रसारित होने लगा।
वीडियो सामने आने के बाद समाजसेवियों ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा को लेकर आपत्ति जताई। समाजसेवी सुभाष कुमार, प्रमोद कुमार समेत अन्य लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन में सेवा शिविरों की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि उन्हें फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वीडियो कब और किस स्थान पर बनाया गया था तथा उसमें दिखाई दे रहे लोग वास्तव में कांवड़ सेवा शिविर से जुड़े हैं या नहीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play