भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली का शुमार दुनिया के सबसे फिट एथलीट में होता है। वह 37 साल के हो चुके लेकिन फिटनेस कमाल की है। उन्होंने कड़ी मेहनत से ऐसी फिटनेस हासिल की। कोहली ने अपनी डाइट बदली और जबर्दस्त ट्रेनिंग रूटीन फॉलो किया। इस प्रक्रिया में काफी अनुशासन की जरूरत होती है और समय भी लगता है। हालांकि, कई भारतीय क्रिकेटर कोहली जैसी फिटनेस के चक्कर में शॉर्टकट अपना रहे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में कुछ क्रिकेटर ज्यादा फिट दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं।
क्रिकेटर्स में स्लिम लुक पाने के लिए ओजेम्पिक (Ozempic) मौनजारो (Mounjaro) जैसी जीएलपी-1 दवाएं लेने का ट्रेंड बढ़ रहा है। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले क्रिकेटर भी हैं। क्रिकब्लॉगर के अनुसार, सिर्फ सीनियर खिलाड़ी ही जीएलपी-1 दवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, ”इसे रेगुलर वर्कआउट के साथ-साथ वजन घटाने के शॉर्टकट के तौर पर देखा जा रहा है। इसीलिए कुछ क्रिकेटर इसे चुन रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।”
खिलाड़ियों को नुकसान की भी परवाह नहीं है। दरअसल, डॉक्टर जीएलपी-1 दवाएं को डायबिटीज के इलाज के लिए देते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा सकता है। ओजेम्पिक में सेमाग्लूटाइड होता है, जिसका इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज के लिए किया जाता है। यह भूख कम करने, पाचन को धीमा करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। वहीं, मौनजारो में टिरजेपेटाइड होता है, जो ब्लड शुगर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। दोनों दवाएं इंजेक्शन के रूप में ली जाती हैं। हालांकि, इन दवाओं के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं, जिनमें उल्टी, जी मिचलाना, डायरिया और कब्ज वगैरह शामिल है।
भारतीय क्रिकेट में फिलहाल फिटनेस बड़ा मुद्दा बना हुआ है। भारतीय टीम को हाल के दिनों में एक के बाद एक चोटों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों का बार-बार चोटिल होना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सिरदर्दी बन गया है। बुमराह घुटने की चोट से उबर नहीं पाने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। युवा बल्लेबाज बी साई सुदर्शन भी अनफिट हैं। उन्हें आगामी सीरीज से बाहर होना पड़ा।
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play