सीतापुर पुलिस लाइन के क्वार्टर में मिला हेड कांस्टेबल का शव, दुर्गंध आने पर खुला राज, फॉरेंसिक टीम ने की जांच – aajtak.in

Feedback
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस लाइन स्थित एक सरकारी क्वार्टर में हेड कांस्टेबल अजय कुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस स्टेशन को पुलिस लाइन के टाइप-1 क्वार्टर नंबर 142 से दुर्गंध आने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्वार्टर का निरीक्षण किया. अंदर हेड कांस्टेबल अजय कुमार का शव फर्श पर पड़ा मिला.
शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया था. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने और घटनास्थल की जांच करने की कार्रवाई की. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के दौरान मौके पर किसी तरह की आपराधिक घटना से जुड़े सबूत नहीं मिले हैं.
पिछले साल हुआ था ट्रांसफर
सर्किल ऑफिसर कपूर कुमार के मुताबिक, हेड कांस्टेबल अजय कुमार का पिछले साल लखीमपुर खीरी जिले में ट्रांसफर हो गया था. उनका ट्रांसफर आदेश भी जारी हुआ था और उन्हें 21 नवंबर 2025 को सीतापुर से औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया गया था. इसके बावजूद अजय कुमार ने पुलिस लाइन स्थित अपना सरकारी क्वार्टर खाली नहीं किया था, वह इसी आवास में रह रहे थे.
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ट्रांसफर के बाद भी हेड कांस्टेबल अजय कुमार सरकारी आवास में क्यों रह रहे थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी आपराधिक वारदात की पुष्टि नहीं की है. परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दे दी गई है. आगे की जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर स्थिति और साफ होगी.
परिवार की मौजूदगी में भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की है. इसके बाद मेडिकल पैनल के जरिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी, ताकि मौत की वजह को लेकर स्थिति साफ हो सके. परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की गई है.
सीतापुर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. फिलहाल घटनास्थल की जांच, पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हेड कांस्टेबल अजय कुमार की मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News