Royal Enfield फैंस के लिए खुशखबरी, नवंबर में मोटोवर्स 2026, हो सकती है 750cc वाली इन नई बाइक की एंट्री – Hindustan

रॉयल एनफील्ड की नई बाइक्स का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने Motoverse 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का यह ऐनुअल इवेंट बाइक लवर्स के लिए बेहद खास होता है। इसमें रॉयल एनफील्ड के ओनर्स, फैंस और नई मोटरसाइकिलें एक साथ देखने को मिलती हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में यह इवेंट कंपनी के नए मॉडल और प्रोडक्ट लॉन्च करने का बड़ा प्लेटफॉर्म भी बन गया है। इस साल मोटोवर्स नवंबर में गोवा में होने की उम्मीद है। इस बार इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इसलिए है क्योंकि रॉयल एनफील्ड कई नई और बड़े इंजन वाली बाइक्स को भी रिवील कर सकती है। इनमें Himalayan 750 और Interceptor 750 सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

हिमालयन 750 कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी एडवेंचर बाइक बन सकती है। इसके टेस्ट मॉडल पहले ही कई बार सड़कों पर नजर आ चुके हैं। माना जा रहा है कि इसमें नया 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह बाइक मौजूदा हिमालयन 450 से ऊपर के सेगमेंट में आएगी। इसका मुकाबला BMW F 900 GS और Triumph Tiger 900 जैसी प्रीमियम एडवेंचर बाइक्स से हो सकता है। बड़ी बाइक होने के चलते इसमें ज्यादा मजबूत चेसिस, बड़े ब्रेक और बेहतर क्वालिटी वाले सस्पेंशन सेटअप की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके इंजन और फीचर्स की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

₹ 4.5 लाख से शुरू
₹ 4.5 लाख से शुरू
₹ 3.9 लाख से शुरू
₹ 3.15 – 3.63 लाख
₹ 3.8 लाख से शुरू
₹ 3.06 – 3.37 लाख

इंटरसेप्टर 750 भी रॉयल एनफील्ड की नई 750cc रेंज का अहम हिस्सा बन सकती है। इसमें हिमालयन 750 वाला नया इंजन और प्लेटफॉर्म यूज किया जा सकता है, लेकिन इसका फोकस ज्यादा रोड राइडिंग पर होगा। बाइक में मौजूदा इंटरसेप्टर 650 जैसी सिंपल स्टाइलिंग, सीधी राइडिंग पोजिशन और कंफर्टेबल पैरेलल-ट्विन इंजन का सेटअप बरकरार रह सकता है। ज्यादा पावर के कारण इसमें बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

हिमालयन 750 और इंटरसेप्टर 750 के अलावा कंपनी Continental GT 750 पर भी काम कर रही है। वहीं, Scram 450 और Flying Flea ब्रैंड के तहत आने वाली नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें भी रॉयल एनफील्ड के अपकमिंग प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं। कंपनी लगातार प्रीमियम बाइक सेगमेंट की ओर बढ़ रही है। 750cc इंजन वाली नई बाइक्स कंपनी के इस सफर में एक और बड़ा कदम होंगी। 350cc और 650cc सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने के बाद अब कंपनी BMW और Triumph जैसे इंटरनेशनल ब्रैंड्स की ज्यादा प्रीमियम बाइक्स को टक्कर देने की तैयारी में है।

(Photo: Medium)

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Royal Enfield Interceptor 750 शीघ्र लॉन्च होगी मात्र ₹6,300/महीना से शुरू
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News