'मुझे NCA से निकाला मगर मेरी गलती नहीं थी', हरभजन सिंह ने किया ‘नाजायज सजा’ का खुलासा – Hindustan

हरभजन सिंह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीओ) में ट्रेनी के पहले ग्रुप का हिस्सा थे। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन को साल 2000 में एनसीए से निकाल दिया गया था। उन्होंने अब उस घटना के बारे में खुलकर बात की है और बताया कि क्यों ‘नाजायज सजा’ दी गई थी। भज्जी ने खुलासा किया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद सही खाना नहीं दिया जा रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने डाइट चार्ट फाड़ दिया था। इस मामले के बाद हरभजन को एनसीए से बाहर कर दिया गया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एनसीए का नाम बदलकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) कर दिया है, जो बेंगलुरु में स्थित है।

हरभजन ने कहा कि एनसीए में ट्रेनी के लिए एक फिक्स्ड डाइट प्लान था लेकिन जो खाना जा रहा था वह चार्ट के हिसाब से नहीं था। इसी वजह से भज्जी का पारा हाई हुआ था। उन्होंने क्रिकेट नेक्स्ट ऑफिशियल पर कहा, ”वहां से मुझे निकाल दिया गया। वो मेरी गलती नहीं थी। मैं आज भी इस बात को खुले आम कहता हूं, क्योंकि वो हमारा हक था। जो हमारा खाना था, वो अच्छा नहीं था। वहां जो रूल्स और रेगुलेशन थे, वो यही थे कि हमें बहुत कुछ पढ़ाया जा रहा था, सिखाया जा रहा था। सिखाया जा रहा था। एक चार्ट लगाया था, जिसमें था कि ये डाइट होनी चाहिए, एक्सपर्ट की डाइट के हिसाब से हमें वो डाइट मिलनी चाहिए। लेकिन वो खाना मिल नहीं रहा था।”

हरभजन ने कहा कि उनका बोलने का जरूरी था वरना डाइट प्लान की समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा, ”शायद जब तक कोई ऐसा कुछ नहीं करता, तब तक चीजें नहीं बदलतीं। मैं हक के लिए लड़ रहा था। अगर मैं आवाज नहीं उठाता तो आज भी वही डाइट प्लान फॉलो किया जा रहा होता। प्लान बदला, मुझे निकाल दिया गया, यह अलग बात है। यह मेरी गलती नहीं थी। बीसीसीआई में कुछ लोग थे जो नहीं चाहते थे कि कोई खड़ा होकर उनसे सवाल करे।” 46 वर्षीय हरभजन का शुमार आज भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में होता है। उन्होंने 1998 से लेकर 2016 तक भारत के लिए 365 इंटरनेशनल मैच खेले और 707 विकेट चटकाए। वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे आर अश्विन (765) और अनिल कुंबले (953) हैं।

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News