Deoria News: ट्रामा सेंटर में पीआईसीयू तो पुरानी इंमरजेंसी में शिफ्ट होगा औषधि भंडार – Hindustan

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के औषधि भंडार और पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड को पुराने भवन से दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसको लेकर सीएमएस ने पत्र जारी कर शिफ्ट करने का निर्देश दिया है। इसके बाद पुरानी इमरजेंसी की सफाई शुरू करा दी गई, वहीं ट्रामा सेंटर के फर्स्ट फ्लोर पर पीआईसीयू को स्थानांतरित करने की तैयारी भी शुरू कर दी गई। सफाई के बाद शिफ्टिंग का कार्य होगा। मेडिकल कॉलेज के पुराने भवनों का ध्वस्तीकरण चरणबद्ध होना है। इसके मद्देनजर औषधि भंडार के भवन को भी खाली करना है। इसको शिफ्ट करने के लिए पुरानी इमरजेंसी के खाली भवन को चिह्नित किया गया है। इसको लेकर सोमवार को सीएमएस ने पत्र भी जारी कर दिया। इसके बाद नोडल अधिकारी, चीफ फार्मासिस्ट व कर्मचारी सक्रिय हो गए। दोपहर बाद भवन की अच्छी तरह से साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया, जो शाम तक चला। इसके बाद दवाओं को शिफ्ट की जाएंगी। मंगलवार को शिफ्टिंग कार्य पूरी होने की संभावना है। उधर पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड को ट्रामा सेंटर के फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट करने का पत्र मिलने के बाद तेजी आई है। हालांकि पांच अत्याधुनिक बेड, मानीटर लगा दिए गए हैं। ऑक्सीजन, सक्शन प्वाइंट आदि भी लग गया है, लेकिन वार्डों के अभी सफाई का कार्य होना है। इसके पूरा होने के बाद स्थानांतरित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार से बुधवार तक ट्रामा सेंटर के फर्स्ट फ्लोर पर पीआईसीयू व चिल्ड्रेन वार्ड के शिफ्ट होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह एसीयुक्त होगा तथा पीआईसीयू वेंटिलेटर, मानीटर, सक्शन, डीफाइब्रिलेटर सहित अन्य उपकरणों से लैस होगा, जबकि चिल्ड्रेन वार्ड के हर बेड पर मानीटर, सक्शन, ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधाएं होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और उन्हें सहूलियत होगी。

– मेडिकल कॉलेज की पुरानी इंमरजेंसी में औषधि भंडार शिफ्ट होने के बाद दवा वितरण कार्य भी यहीं पर करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत भवन के एक हिस्से में करीब चार काउंटर बनाए जाएंगे। इसमें दो महिला और दो पुरुष के लिए होगा। यहां मरीजों के लिए पंखा, बैठने की व्यवस्था और धूप व बारिश से बचाव के लिए टिन शेड भी लगाए जाने की योजना बनाई गई है। हालांकि इसमें करीब एक माह का समय लग सकता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही दवा वितरण का कार्य हो सकेगा। अभी दवा वितरण का कार्य जैसे हो रहा है वैसे ही चलेगा।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News