उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा होगी हाइटेक, मोबाइल ऐप पर लाइव लोकेशन ट्रैकिंग से मिलेगी मदद – Jagran

उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा अब मोबाइल ऐप से लैस होगी, जिससे मरीज और परिजन एंबुलेंस की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे। 
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
मोबाइल ऐप से एंबुलेंस की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे।
रिस्पांस टाइम की निगरानी से सेवा में सुधार होगा।
65 पुरानी एंबुलेंस को नई से बदला जाएगा।
अश्वनी त्रिपाठी, देहरादून। घर में कोई अचानक बीमार पड़ जाए या सड़क हादसे में कोई घायल हो जाए तो एंबुलेंस बुलाने के बाद सबसे बड़ी चिंता उसके पहुंचने की होती है। कई बार परिजनों को बार-बार फोन कर एंबुलेंस की स्थिति पूछनी पड़ती है। पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में यह इंतजार और भी मुश्किल हो जाता है।
इस परेशानी को कम करने के लिए उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए मोबाइल एप तैयार किया गया है। इसके जरिये मरीज और उनके परिजन घर बैठे एंबुलेंस की लाइव लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे। इससे उन्हें एंबुलेंस की स्थिति जानने के लिए बार-बार फोन नहीं करना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 108 एंबुलेंस सेवा को अधिक जनोपयोगी बनाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत एंबुलेंस संचालन की डिजिटल निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में 108 सेवा के तहत 269 एंबुलेंस संचालित हैं। इन सभी को एप से कनेक्ट किया जा रहा है।
नई व्यवस्था में केवल औसत रिस्पांस टाइम के आधार पर सेवा का आकलन नहीं होगा। प्रत्येक केस में एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में लगे वास्तविक समय का विश्लेषण किया जाएगा। इससे उन क्षेत्रों की पहचान हो सकेगी, जहां एंबुलेंस पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। देरी के कारणों का पता लगाकर सेवा में सुधार किया जा सकेगा।
तीन लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी 65 पुरानी एंबुलेंस को हटाकर उनके स्थान पर नई एंबुलेंस लाई जाएंगी। इससे आपात स्थिति में मरीजों को समय पर बेहतर एंबुलेंस के जरिये अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा।
महानिदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा ने बताया कि एंबुलेंस आवंटित होते ही मरीज के परिजनों को मोबाइल पर वाहन का नंबर, चालक का नाम और लाइव ट्रैकिंग लिंक भेजा जाएगा। लिंक खोलते ही एंबुलेंस की लोकेशन दिखाई देगी। आगे इस व्यवस्था को वाट्सएप चैटबाट और क्यूआर कोड आधारित सुविधा से जोड़ने की तैयारी है।
तमिलनाडु में ‘अवसरम 108’ और असम में ‘असम सिटीजन’ ऐप से एंबुलेंस बुक करने और उसकी लोकेशन ट्रैक करने की व्यवस्था है। यह मरीज की लोकेशन भी चालक तक पहुंचाता है। इससे चालक को मरीज तक पहुंचने में लगने वाला समय घटाने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- कश्मीर की वादियों में नए साल के जश्न पर ट्रेनों की मार: जम्मूतवी एक्सप्रेस में सीटें फुल, उत्तराखंड जाने वालों को राहत
यह भी पढ़ें- देश के पहले गांव के रूप में चमक रहे उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम ने माणा और नीति घाटी की बदली तस्वीर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News