Amroha News: क्षेत्र में तेंदुए की दहशत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब मंगलवार रात बिजरा रोड पर शहजाद अब्बास के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल बना है। तेंदुआ खेत में एक कुत्ते को अपना शिकार बनाकर खा रहा था। इसी दौरान जंगल से वापस लौट रहे सभासद कामिल, असकरी, वसीम, औन मोहम्मद और कासिम की नजर तेंदुए पर पड़ गई। अचानक तेंदुए को सामने देख सभी लोग सहम गए। खुद को सुरक्षित करते हुए इन लोगों ने चुपके से तेंदुए का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
सोशल मीडिया पर 20-20 सेकेंड के वायरल दो वीडियो में एक में तेंदुआ खेत में कुत्ते के बच्चे को खाते हुए दिखाई दे रहा है वहीं दूसरे वीडियो में वह सड़क किनारे खड़ा है। उधर, तेंदुए की मौजूदगी की खबर आसपास के गांवों में फैलते ही लोगों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से खेतों की ओर जाने वाले लोगों, किसानों और पशुपालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। खासकर सुबह और शाम के समय खेतों पर जाने वाले लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। तेंदुए के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पहुंचकर तेंदुए की तलाश कराने और उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नौगावां सादात क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुआ देखा जा चुका है, जिसे पकड़ने में वन विभाग हर बार नाकाम साबित रहा है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। जरूरत पर पिंजरा भी लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए सुबह-शाम में खेतों की ओर अकेले नहीं जाने की अपील की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play