उत्तर भारत में चल रही बफीर्ली हवाओं का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को भी दिन में यहां ठंडी हवा चलने से सर्दी का असर तेज हो गया। मंगलवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। सुबह के समय तेज सर्दी के चलते लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। स्कूल
पाली में मंगलवार सुबह की बात करे तो सर्दी का असर तेज रहा। शहर के इंद्रा कॉलोनी, सूरजपोल, नहर पुलिया क्षेत्र में चाय की कई थड़ियों पर लोग चाय की चुस्कियों के साथ अलाव तापकर सर्दी से राहत पाने का जतन करते दिखे। सड़कें सूनी-सूनी नजर आई। स्कूल जाने वाले स्टूडेंट और बाइक पर जा रहे लोग गर्म कपड़ों में लिपेट नजर आए। टेक्सी ड्राइवर फिरोज ने बताया कि पाली में सोमवार से अचानक सर्दी बढ़ी है। दिन में भी ठंडी हवाएं चली। ऐसे में वह सुबह-शाम को टेक्सी चलाते समय वह जैकेट पहनने लगा है मुंह पर रूमाल लगाकर रखता है ताकि सर्दी से बच सके। शहर के बांगड़ हॉस्पिटल परिसर में अलाव ताप रहे बांता के लाबूराम देवासी बताते है कि सर्दी अचानक तेज हो गई है। जिससे राहत पाने के लिए अलाव ताप रहे है। मौसम विभाग के अनुसार पाली का मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.