उत्तर प्रदेश : चीनी मिल ने 102 करोड़ का बकाया चुकाया, 240 करोड़ अभी शेष – ChiniMandi

बागपत: मलकपुर चीनी मिल ने किसानों को राहत देते हुए चालू सत्र का 102 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान उनके खातों में भेज दिया है। इसके बावजूद मिल पर अभी भी करीब 240 करोड़ रुपये का बकाया बाकी है, जिसे जल्द चुकाने का आश्वासन दिया गया है। मिल प्रशासन के अनुसार, बची हुई राशि चीनी और शीरे की बिक्री से जल्द ही किसानों को दी जाएगी। प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले पूरा भुगतान कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि पेराई सत्र समाप्त होने के बाद मिल पर कुल 342 करोड़ रुपये का बकाया था, जिसे लेकर किसान लगातार भुगतान की मांग कर रहे थे। किसानों की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने हस्तक्षेप कर मिल प्रबंधन को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मलकपुर चीनी मिल के वाणिज्यिक उप महाप्रबंधक विजय कुमार जैन ने बताया कि शेष 240 करोड़ रुपये भी जल्द किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मिल के पास पर्याप्त मात्रा में चीनी और शीरा उपलब्ध है, जिससे भुगतान प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।


null
© Copyright 2026 JK India eAgriTech Ltd.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News