उदयपुर में सजा महाकाल का भस्म आरती स्वरूप: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा रामगिरी में रामेश्वर महादेव मंदिर – Dainik Bhaskar

सावन महीने में उदयपुर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के अलग-अलग स्वरूपों की झलक श्रद्धालुओं को देखने को मिल रही है। रामगिरी स्थित प्रसिद्ध रामेश्वर महादेव मंदिर में इस बार बाबा रामेश्वर महादेव का उज्जैन के महाकाल की भस्म आरती स्वरूप में विशेष श्रृंगार
रामेश्वर महादेव मित्र मंडल की ओर से किए गए विशेष श्रृंगार में बाबा रामेश्वर महादेव को महाकाल स्वरूप में सजाकर विराजित किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और रोशनी से सजाया गया। इसके साथ ही भगवान शिव की विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया।
देखिए ये तीन फोटोज…
उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर भस्म आरती
ढोल-नगाड़ों की गूंज और भोलेनाथ के जयकारों के बीच हुई आरती ने श्रद्धालुओं को उज्जैन के बाबा महाकाल की भस्म आरती का अनुभव कराया। महाकाल स्वरूप में सजे बाबा रामेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भक्तों ने कतार में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले मंदिर में अमरनाथ धाम की झांकी भी सजाई गई थी। सावन के दौरान रामेश्वर महादेव मंदिर में लगातार भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूपों में विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News